फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   palika,light,mla,eo,PWD

मंत्री तक पहुंचा नगर पालिका का घोटाला, जांच तेज

Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
palika,light,mla,eo,PWD
जालौन। नगर पालिका में ईओ के भ्रष्टाचार का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जहां हाल ही में भ्रष्टाचार की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पांच सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के निर्देश दिए है। तो वही शिकायतकर्ता ने गुरुवार को लखनऊ में नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर ईओ की शिकायत की है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि ईओ पर कार्रवाई तय है। वहीं संबंधित ईओ का कहना है कि आरोपी बेबुनियाद हैं, जांच में स्पष्ट भी हो जाएगा।
विज्ञापन

जालौन नगर पालिका परिषद के ही एक सभासद ललित अग्रवाल ने नगर पालिका के ईओ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत उन्होंने शासन स्तर पर भी भेजी है। जिसका संज्ञान लिया गया है। सभासद ललित अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नवंबर 2020 में 44.40 लाख रुपये निर्माण कार्य ठेकों पर खर्च किए गए हैं, जो संदिग्ध है। इसी माह में 47.35 लाख रुपये बिजली उपकरणों में खर्च किए गए हैं। बिजली उपकरणों में इतना खर्च होने के बाद पुन: अगले ही माह दिसंबर में 43 हजार रुपये की खरीद दर्शाई गई है। यह पूरा खर्च ही संदिग्ध है। दिसंबर में ही 93 हजार रुपये पॉलिथीन प्रतिबंध के संबंध में होर्डिंग में खर्च किया गया है, जबकि इस संदर्भ की होर्डिंग नगर में लगी ही नहीं दिखीं। ट्रैक्टर की मरम्मत कराए बिना ही एडवांस में 80 हजार रुपये खर्च दर्शाया गया है। सोलर लाइट का एक करोड़ से अधिक का ठेका दिया जाना भी संदिग्ध है। इसी प्रकार 1750 रुपये प्रतिपोल की दर से 750 पोलों पर स्वच्छ भारत मिशन की होर्डिंग का खर्च 13.12 लाख रुपये है। जबकि नगर में 750 पोल नहीं है। वहीं, बिना वाल पेंटिंग कराए ही 3.68 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। वहीं, शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा उक्त मामले में जांच के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गुलाब सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी, पीडब्ल्यूडी व राजस्व विभाग से संबंधित 5 अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है। उक्त संदर्भ में ईओ डीडी सिंह ने बताया कि उक्त सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सभी खर्चे पालिका बोर्ड की सहमति से किए गए हैं। इसके लिए जांच टीम को उन्होंने दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

------------
आरईएस के जेई का स्थानांतरण
उरई। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे कुठौद विकास खंड के जेई शिवकुमार का शासन के निर्देश पर देर शाम स्थानांतरण कर दिया गया है। चीफ इंजीनियर दिनेश कुमार ने शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जेई के स्थानांतरण की पुष्टि की है। बता दें कुठौंद क्षेत्र में आरईएस के कार्यों में गलत भुगतान किए जाने की शिकायत की गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

---
उखड़ने लगी बिलौहा चंदावली सड़क रोष
उरई। लोकनिर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम उरई द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिला योजना के अंतर्गत बिलौहा से चंदावली संपर्क मार्ग का निर्माण कुछ दिन पूर्व कराया गया था। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बाकायदा इस सड़क का उद्घाटन किया था। पर दो दिन बाद ही सडक़ उखड़ने लगी। एक युवक ने इसकी दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इस पर डीएम ने दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी थी। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सड़क की जांच कराने को कहा था। हालांकि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आई है। लोगों का आरोप है कि सडक़ निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी टीएसी जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed