फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Paintbrush in painting, Anshul tops in essay competition

चित्रकला में तूलिका, निबंध प्रतियोगिता में अंशुल अव्वल

Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Paintbrush in painting, Anshul tops in essay competition
बीकेडी स्कूल में सम्मानित छात्राओं के साथ स्कूल स्टाफ - फोटो : ORAI
उरई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हिंदी है हम कार्यक्रम के अंतर्गत बीकेडी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल झांसी रोड में हिंदी भाषा पर आधारित प्रतियोगिताएं र्हुइं। तीन दिन चली प्रतियोगिताओं में बच्चों ने हिंदी निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हिंदी है हमारी शान, हमें हिंदी से है प्यार, विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्रा तूलिका गुप्ता और खुशी सेंगर ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर प्रिया तोमर गुप्ता और तीसरे स्थान पर काव्य गुप्ता और दिव्या अग्रवाल संयुक्त रूप से विजेता चुनी गई। निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा नौ के अंशुल राजपूत, अनुराग सेंगर और आदित्य गुप्ता विजेता चुने गए। सभी विजेताओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्रीमती सुविधा इटौरिया प्रबंधक इंजीनियर अजय इटौरिया ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा श्रीखंडे ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है, हमें राष्ट्रभाषा से प्यार करना चाहिए और उसे बोलने में भी गर्व करना चाहिए। चेयरमैन सुविधा इटौरिया ने कहा कि हमें हिंदी भाषा को बोलने में कोई झिझक नहीं महसूस करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही पढ़ाई अंग्रेजी भाषा में हो लेकिन आपसी बोलचाल हिंदी में ही होना चाहिए। अजय इटौरिया ने बताया कि स्कूल के कई बच्चों ने हिंदी में भी अच्छे अंक अर्जित किए हैं, इससे स्पष्ट है कि विद्यालय में हिंदी को भी बढ़ावा दिए जाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर आशीष तिवारी, नीतू सिंह, वंदना गुप्ता, नीरज त्रिपाठी, ममता वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed