फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   OTS scheme turned upside down

सिर्फ 14 फीसदी उपभोक्ताओं ने उठाया ओटीएस का लाभ

Tue, 21 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
OTS scheme turned upside down
कदौरा। बिजली विभाग की ओटीएस योजना जिले में धड़ाम हो गई। अभी तक मात्र 14 फीसदी ही उपभोक्ता योजना का लाभ ले सके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार न होने के कारण उपभोक्ता रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग बकाया बिलों को जमा करने की ओटीएस योजना लाया है। जिसमें 21 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने पर ब्याज में 100 फीसदी की छूट दी जाएगी। उपखंड क्षेत्र में 18692 उपभोक्ता है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के 14 हजार 986 उपभोक्ताओं व शहरी क्षेत्र में 1553 उपभोक्ताओं को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में 11.71 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ लिया है, जबकि शहरी क्षेत्र में 432 उपभोक्ता योजना का लाभ ले चुके हैं। जो लक्ष्य का 27.81 प्रतिशत है। ग्रामीण क्षेत्र में ओटीएस से 15 करोड़ पांच लाख बकाए बिल की प्राप्ति का लक्ष्य तय है। इसके सापेक्ष अभी तक सिर्फ 80 लाख की वसूली हो सकी है। इसी तरह शहरी क्षेत्र में दो करोड़ 11 लाख 98061 का लक्ष्य है, जबकि 20 लाख रुपये की वसूली हो सकी है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी ऋषभ राजपूत ने बताया कि 31 दिसम्बर तक योजना लागू है। उपभोक्ताओं को लाभ उठाने का अच्छा मौका है। गांव-गांव कैंप का आयोजन कर जानकारी दी जा रही है। जो उपभोक्ता बकाया जमा करने में रुचि नही दिखा रहे हैं। उनको पहले नोटिस जारी की जाएगी और बाद में आरसी जारी कर वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बकायेदारों पर अभियान चलाया
कालपी। बिजली विभाग के एसडीओ आदर्श राज के निर्देश पर लाइनमैनों तथा विभागीय कर्मचारियों की अलग-अलग टीमों को गठित करके कालपी नगर के टाउन फीडर तथा किला घाट फीडर की चेकिंग की गई। 50 हजार रुपये से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं को विभागीय नोटिस दिए गए हैं। टीम ने मिर्जा मंडी, हरीगंज, राम चबूतरा, हैदरीपुरि, रामगंज, गणेशगंज, इंदिरा नगर आदि मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed