फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

Jalaun News: घने कोहरे के साथ हुई साल के पहले दिन की शुरूआत

Sun, 01 Jan 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
other
कोहरे के बीच निकलते वाहन। - फोटो : ORAI
उरई। नए साल के पहले दिन कोहरे और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चलीं और बाजार में भी दुकानें देर से खुलीं। सर्दी के कारण सुबह लोग देरी से सोकर उठे। बुजुर्गों ने अलाव के सहारे दिन पार किया।
विज्ञापन

कोहरे का सबसे ज्यादा असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा। सड़कों पर वाहन लाइटें जलाकर रेंगते हुए चले। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

गोरखपुर से हैदराबाद गोरखपुर हैदराबाद एक्सप्रेस 6 घंटा 10 मिनट, पनवेल से गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस 5 घंटा, मुंबई से लखनऊ मुंबई लखनऊ एसी स्पेशल 3 घंटा 16 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दरभंगा से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस 2 घंटा 20 मिनट, मुंबई से सीतापुर लोकमान्य तिलक सीतापुर एक्सप्रेस 2 घंटा 10 मिनट, गोरखपुर से कोच्चिवैली राप्तीसागर एक्सप्रेस एक घंटा 16 मिनट, ग्वालियर से बरौनी एक घंटा 10 मिनट, बरौनी से ग्वालियर एक घंटा 5 मिनट देरी से चलीं। इससे कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, झांसी, भोपाल, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
रोडवेज और अन्य साधन भी देरी से आए। पूरे दिन धूप नहीं निकली। करमेर रोड स्थित तिब्बती गर्म कपड़े के मार्केट में भी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed