फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

Jalaun News: कदौरा ने माधौगढ़ को नौ रनों से हराया

Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
other
उरई। टीचर्स क्रिकेट लीग (टीसीएल) का फाइनल मैच शनिवार को माधौगढ़ मास्टर्स एवं कदौरा वरियर्स के बीच इंदिरा स्टेडियम के मैदान में खेला गया। जिसमें कदौरा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधौगढ़ मास्टर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी। कदौरा वरियर्स ने यह मैच 9 रन से जीत लिया। मैच में कदौरा की ओर से कल्याण सिंह ने 47 रन बनाए और एक विकेट लिया। जबकि माधौगढ़ मास्टर्स की ओर से उत्तम विश्कर्मा ने 44 रन बनाए। कप्तान सिद्धेश्वर त्रिपाठी ने 5 विकेट लिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। टीसीएल आयोजन समिति में नीतेश पटेल, अरुण निरजंन, उदयकरण राजपूत, आफताब आलम, दीपेश यादव, बनवारी सिंह सेंगर, अमित, प्रशांत चौरसिया, उत्तम विश्कर्मा, प्रवीण वर्मा, अभिषेक तिवारी, अजय, विद्यासागर मिश्रा, लालजी पाठक, प्रभाकर दुबे आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed