{"_id":"5fdba5f48ebc3e3d58675cc3","slug":"other-orai-news-knp6005428158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौटंकी में हुए विवाद में घायल की मां ने दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौटंकी में हुए विवाद में घायल की मां ने दी तहरीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा (जालौन)। भभुवा में दो दिन पहले नौटंकी में हुए विवाद में घायल युवक की मां ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उसने बंदूक की बट बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
आटा थाना क्षेत्र के भभुवा में मंगलवार रात स्वामीदीन के घर कुआं पूजन के कार्यक्रम में नौटंकी कराई गई थी। नौटंकी देखने के दौरान युवकों में मारपीट हो गई थी। इसमें आटा निवासी महेंद्र पुत्र रामचरन समेत दो युवक घायल हो गए थे।
महेंद्र की मां राजाबाई ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि पांच युवकों ने महेंद्र के साथ मारपीट की और उसे बंदूक की बटों से लहूलुहान कर दिया था। घायल जिला अस्पताल अस्पताल में भर्ती हैं। थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।