{"_id":"5fd7b1fc8ebc3ecd691aa109","slug":"other-orai-news-knp5999176138","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म नही हो रहा है पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म नही हो रहा है पेयजल का संकट
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। ब्लॉक की ग्राम पंचायत पाली के मजरों में हैंडपंप खराब होने से पेयजल का संकट है। ग्रामीणों को साइकिल रिक्शा और ठेलों से पानी ढोकर लाना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
करीब 2500 आबादी वाली पाली ग्राम पंचायत में अभिरुवा, रामेश्वर डेरा, पिपरिया डेरा, झकराई डेरा मजरे शामिल हैं। गांव के राममूर्ति, मुलायम, संतोष, हीरादेवी आदि ने बताया कि झकराई डेरा और अनुसूचित जाति बाहुल्य जंगी ताल में हैंडपंप खराब हैं।
दूसरे गांवों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। हैंडपंप ठीक कराने के लिए कई बार ब्लॉक और तहसील जाकर शिकायत की लेकिन सुनवाई नही हुई है। बीडीओ अतिरंजन सिंह का कहा कि शिकायत मिली है। जांच के लिए दो सदस्यीय टीम को गांव भेजकर हैंडपंपों को सही करवाने के निर्देश दिए हैं।