मुहम्मदाबाद (जालौन)। उन्नाव जनपद के गंजमुरादाबाद की दरगाह हजरत फजले रहमां के सज्जादानशीं हजरत मारुफरर्हमान उर्फ मारुफ मियां ने अकीदतमंदों से कहा कि 22 वीं रवीउल अव्वल का उर्स इस बार कोविड 19 के चलते स्थगित कर दिया गया है। लिहाजा घरों पर ही रहकर ही फातिहा कराएं।
मुहम्मदाबाद स्थित पीरो वाली मस्जिद के मैदान में सोमवार को उन्होंने फातिहा और देग कराई। इस दौरान तकरीर करते हुए मौलाना शमसुल कमर ने कहा कि सरकार फजले रहमां से मुहब्बत कीजिए। उनके बताए रास्ते पर चलें। उन्होंने बताया कि फजले रहमां अल्लाह के करीब बंदों में से थे। उनका नाम सुनहरे शब्दों में लिखा जाता है। इस दौरान हाजी सलामत खान, सुल्तान खान, मल्लू, जैनुल आब्दीन, शमसाद हुसैन, ऐनुल इकराम हुसैन, अतीक खान, साजिद असलम हुसैन,, रहमत, अब्बू खान आदि मौजूद रहे। तकरीर के बाद मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी गई और लंगर बांटा गया।