फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

अनदेखी से जलभराव व गंदगी से जूझ रहे वार्ड नम्बर एक के बाशिंदे

Sun, 08 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
other
फोटो--10- कदौरा के वार्ड नंबर एक में गंदगी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-11- कदौरा के वार्ड नंबर एक में जलभराव। संवाद
कदौरा के वार्ड एक में जलभराव और गंदगी
रास्ते भी कच्चे, आवागमन में लोगों को दिक्कत
क्रासर
नौ हैंडपंप में छह खराब पड़े हैं
संवाद न्यूज एजेंसी।
कदौरा। नगर पंचायत की अनदेखी से वार्ड नंबर एक के लोग जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान हैं। पेयजल और सड़कें ठीक न होने की समस्या है। मोहल्ले में हर तरफ गंदगी का अंबार लगा है। शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से लोगों में नाराजगी है।

मोहल्ले की शाहजहां खातून नने बताया कि ज्यादातर रास्ते कच्चे और खराब हैं। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। शिकायत पर सुनता नहीं होती। कुरैशा खातून, ममता देवी, सुमित्रा देवी ने बताया कि जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने से जगह-जगह गंदा पानी भरा है। नज्जु खान का कहना है कि जलभराव और गंदगी से बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। ईओ सुनील कुमार सिंह कहा कि वार्ड में गंदगी, जलभराव की जानकारी है, जल्द ही निरीक्षण कर साफ सफाई के साथ अन्य समस्याएं दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

वार्ड की स्थिति
आबादी 2500
मतदाता 1300
हैंडपंप 9 लगे, छह खराब
कच्ची सड़कें 13
नाले 4
पानी की टंकी नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed