फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

स्लीपर हो या एसी कोच, आरक्षण बना टेढ़ी खीर

Fri, 06 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
other
उरई (जालौन)। दीपावली और छठ पूजा पर जिले से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनें लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। 31 दिसंबर तक ज्यादातर ट्रेनों में पचास से ऊपर वेटिंग है। टिकट खिड़की पर पहुंचने वाले कई लोग वेटिंग की लंबी सूची देखकर बिना रिजर्वेशन कराए ही लौट रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों में आरक्षण कराने के लिए इस समय उरई रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन लाइन लगी रहती है। उरई के अलावा कालपी स्टेशन और जालौन पोस्ट आफिस में आरक्षण हो रहे हैं। कोंच शटल बंद है। टिकट खिड़की पर पहुंचने वाले बहुत से लोग लंबी वेटिंग लिस्ट देखकर लौट जाते हैं। चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर डीपी मालवीय का कहना है कि कुछ लोग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण कर लेते हैं।
विज्ञापन

आरक्षण फार्म कंप्यूटर में फीड करने में समय लगता है, इससे खिड़की से तत्काल आरक्षण कम हो पाते हैं। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को खिड़की पर ही आरक्षण टिकट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है ट्रेनों में स्थिति
पुष्पक एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 70 से 80, एसी में 25 से 30 तक वेटिंग है। संतकबीरनगर एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास में 90 से 96 और एसी में 40 वेटिंग है। कुशीनगर व पनवेल में स्लीपर में 100 से ज्यादा और एसी में 60 वेटिंग चल रही है। साबरमती एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में 50 और एसी में 15 से 20 वेटिंग चल रही है। मुंबई एसी स्पेशल में 20 से 25 वेटिंग है।
इन ट्रेनों में सर्वाधिक दिक्कत
लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस -02533-34
गोरखपुर से मुंबई संतकबीरनगर एक्सप्रेस -02541-42
गोरखपुर से मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस -01015-16
गोरखपुर से पनवेल एक्सप्रेस -05065-66
बनारस से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस -09165-66
गोरखपुर से मुंबई अंत्योदय जनासाधारण एक्सप्रेस -02597-98
गोरखपुर से यशवंतपुर राप्तीसागर एक्सप्रेस -02511-12
ग्वालियर से बरौनी छपरा मेल -04185-86
मुंबई लखनऊ एसी स्पेशल -22121-22122
कुछ और ट्रेनें चल सकती हैं
मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सतेंद्र बंसल का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण कुछ ट्रेनें अभी पूरी तरह नहीं चल पा रही हैं। इसकी वजह से मारामारी है। त्योहारों को देखते हुए कुछ ट्रेनें चलाने की तैयारी भी है। जल्द इनकी घोषणा हो सकती है। यात्रियों की समस्या से अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
यात्री बोले
टिकट कंफर्म न हुआ तो क्या होगा
राठ रोड निवासी सुरेंद्र ने कहा कि रिश्तेदार को 20 नवंबर को इटारसी जाना है। रिजर्वेशन कराने गए तो पता चला कि लंबी वेटिंग है। 47 वेटिंग वाला रिजर्वेशन करा लिया है। डर है टिकट कंफर्म न हुआ तो कैसे जाएंगे।
कंफर्म न हुआ तो तत्काल टिकट लेंगे
पटेलनगर निवासी अरुण कुमार ने बताया कि हैदराबाद में पानी पूरी का धंधा करते हैं। राप्तीसागर से 18 नवंबर का रिजर्वेशन टिकट लिया है। 52 वेटिंग है, अगर कंफर्म न हुआ तो तत्काल का टिकट लेंगे।

रोडवेज चलाएगा 20 अतिरिक्त बसें
त्योहारों पर रोडवेज की बसों में भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने बसों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। बस अड्डा प्रभारी बीके द्विवेदी ने बताया कि दीपावली से चार दिन पूर्व 20 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। ये बसें कानपुर, झांसी, आगरा, दिल्ली, बांदा, इलाहाबाद जैसे महत्वपूर्ण रूटों पर चलेंगी। संचालन के लिए कर्मचारियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रयास होगा कि प्रत्येक 20-30 मिनट के अंतराल पर यात्रियों को बस उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed