{"_id":"5fa590a58ebc3e9baa35c485","slug":"other-orai-news-knp592865442","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की गाड़ी रोक आवास की समस्या बताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की गाड़ी रोक आवास की समस्या बताई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कुठौंद (जालौन)। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम की गाड़ी रोक ली। डीएम ने महिलाओं की समस्या सुनीं और उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
कुठौंद ब्लॉक के शेखपुर बुजुर्ग गांव की 15 से अधिक महिलाएं शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचीं। ये महिलाएं डीएम डॉ मन्नान अख्तर को प्रधानमंत्री आवास न मिलने की शिकायत करने आईं थीं। जब महिलाएं कलक्ट्रेट पहुंचीं, उस समय डीएम अपने कार्यालय से निकलकर गाड़ी में बैठ चुके थे। महिलाएं उनकी गाड़ी के सामने खड़ी हो गईं। गार्ड ने महिलाओं को गाड़ी के सामने से हटाया। डीएम ने ईडीएम पुष्पेंद्र को महिलाओं के पास भेजकर समस्या पता की।
महिलाओं का कहना है कि उनके गांव में अपात्रों को आवास दिए गए हैं। पात्र होने के बावजूद उनके नाम आवास की सूची में नहीं हैं। डीएम ने महिलाओं से कहा कि जांच कराएंगे। प्रत्येक पात्र को आवास का लाभ दिलाया जाएगा।