{"_id":"5fa4436e8ebc3e5bc527e522","slug":"other-orai-news-knp5926697119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कर्मियों ने एंबुलेंस चालक पर चप्पलें बरसाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कर्मियों ने एंबुलेंस चालक पर चप्पलें बरसाई
विज्ञापन
कदौरा में हंगामा काट रही आशा संगिनी व आशा बहुओं को समझाते चिकित्सक अधीक्षक व पुलिसकर्मी
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा (जालौन)। अभद्रता और सुविधाशुल्क मांगने का आरोप लगाकर दो आशा ने एंबुलेंस चालक के साथ मारपीट और हंगामा कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। चालक ने दोनों आशा के खिलाफ तहरीर दी है।
क्योटरा मजरे की दो आशा बीमार महिला को एंबुलेंस से कदौरा सीएचसी ले गई थीं। सीएचसी में दोनों आशा की चालक से कहासुनी होने लगी। बात बढ़ने पर आशा ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाया नहीं माने तो उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। आशा ने अभद्रता करने और मरीज लाने पर सुविधाशुल्क मांगने का आरोप लगाया।
चालक ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले भी आशा ने उनके साथ मारपीट की थी। चालक ने अभद्रता और रुपये मांगने के आरोप गलत बताया। उसने आशा के खिलाफ तहरीर भी दी। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि आशा को मारपीट नहीं करनी चाहिए थी, अगर कोई मामला था तो शिकायत करतीं। जांच कर कार्रवाई कराई जाती। इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि चालक की तहरीर पर जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों आशा को घर जाने दिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।