{"_id":"5fa43f1a8ebc3ec5ee58cd6c","slug":"other-orai-news-knp5926684194","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर ओवरफ्लो होने से फसलें जलमग्न, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर ओवरफ्लो होने से फसलें जलमग्न, रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़ (जालौन)। रजबहे और माइनर ओवरफ्लो होने व पटरियां कटने से किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। बुधवार को कोंच क्षेत्र में माइनर ओवरफ्लो होने से फसलों में पानी भर गया था। गुरुवार को बिजदुआं माइनर ओवरफ्लो होने से सवा सौ बीघा खेतों में पानी भर गया।
तरसोल रजबहा से निकली बिजदुआं माइनर बुधवार देर रात ओवरफ्लो हो गई। इससे अकबरपुरा, बुढनपुरा, सुरपतिपुरा के किसानों की गेहूं, चना, मटर और लाही की फसल में पानी भर गया। किसान लाखन सिंह ने बताया कि उनकी आठ बीघा, विनोद की छह बीघा, अमित की चार बीघा, शिव सिंह की पांच बीघा, संतोष कुमार की छह बीघा, चंद्रशेखर की पांच, जगराम तीन बीघा, शांतिदेवी की आठ बीघा, रामदास आठ बीघा, कप्तान की पांच बीघा, हमीर सिंह की चार बीघा समेत करीब 35 किसानों के सवा सौ बीघे फसलों में पानी भर गया है।
बुढ़नपुरा निवासी किसान अजीत उपाध्याय बताया कि बिजदुआं माइनर की सफाई के लिए डीएम, एसडीएम और जेई सिचांई विभाग को प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं। माइनर की सफाई न होने पर विधानसभा चुनाव बहिष्कार भी किया गया था, तब जल्द सफाई का आश्वासन मिला था लेकिन चार साल बीत रहे हैं लेकिन सफाई नहीं कराई गई। सुरपतिपुरा गांव के पास माइनर से पानी निकासी न होने से कई बीघा जमीन 10 वर्ष से परती पड़ी है।