फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

कूड़े के ढेर की आग से जले वेंडरों के स्टाल

Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
other
उरई (जालौन)। सदर तहसील परिसर स्थित बंदीगृह के बगल में आग कूड़े ढेर में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग लगी देखकर तहसील कर्मियों ने दमकल को सूचना दी। साथ ही तहसील कर्मियों ने खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक आग ने तीन चार स्टांप वेंडरों के स्टाल को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

तहसीलदार कर्मवीर सिंह भी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सुबह सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा एकत्रित कर दिया और उसमें किसी ने माचिस की तीली डाल दी।
विज्ञापन

जिसकी वजह से आग लग गई। बता दें कि आज संपूर्ण समाधान दिवस भी था। आगजनी की घटना से हड़कंप मचा रहा।
गलत बिजली का बिल भेजने की शिकायत
जालौन। तहसील क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी दिव्यांग हरिओम ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता के नाम पहले से ही घर में बिजली कनेक्शन है। जिसका बिल भी वह लगातार जमा कर रहा है। अब किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके फर्जी कागजात के सहारे बिजली कनेक्शन ले लिया है। जो मीटर नंबर लिखा हुआ है वह भी उसके यहां नहीं लगा है। इसके बावजूद विभाग बिल उनके घर भेज रहा है। जबकि वह उक्त कनेक्शन का उपभोग नहीं कर रहा है। आरोप है कि स्थानीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। पीड़ित दिव्यांग ने अब उच्चाधिकारियों से उसकी समस्या का निस्तारण करने की गुहार लगाई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed