फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

बस में छात्रा से छेडख़ानी पर शोहदे को चार साल की सजा

Tue, 03 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
other
उरई (जालौन)। तीन साल पहले ट्यूशन से घर लौटते समय छात्रा से छेड़खानी करने शोहदे को पॉक्सो अदालत ने चार साल की सजा सुनाई है। शोहदे पर 22 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न देने पर सात माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) लखनलाल निरंजन ने बताया कि डकोर थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा 30 नवंबर 2017 को उरई से कोचिंग से वापस घर जा रही थी। बस में गांव का कपिल सीट में छात्रा के बगल में बैठ गया और उससे छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन

छात्रा ने मोबाइल पर पिता को जानकारी दी। अड्डे पर पहुंचे पिता ने कपिल को उलाहना दिया तो उसने पिता के साथ मारपीट कर दी। पिता ने कपिल के खिलाफ डकोर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 3 फरवरी 2018 को अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष लोक अभियोजन अधिकारी विश्वजीत सिंह गुर्जर ने पैरवी की। पॉक्सो अदालत के विशेष जज गुलाम मुस्तफा ने साक्ष्यों के आधार पर कपिल को दोषी करार देकर चार साल कैद और 22 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देेने पर सात माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी से की शराबियों की शिकायत
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर में मुख्य चौराहे पर शराब पीकर शराबियों द्वारा उत्पात मचाने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से शराबियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। छिरिया सलेमपुर गांव निवासी संजू, परम सिंह, मान सिंह, धर्म सिंह आदि ने बताया कि छिरिया सलेमपुर में दमां तिराहे पर इलाहाबाद बैंक के पास शराबियों का जमावड़ा लगता है। अक्सर उनके बीच उनके बीच मारपीट भी होती है। जिसके चलते राहगीरों खासकर महिलाओं को बहुत दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दमां तिराहे पर लगने वाले शराबियों के जमावड़े को बंद कराया जाए। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed