{"_id":"5f9efcbb8ebc3e9bbc06693a","slug":"other-orai-news-knp5918872128","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने 70 मामलों का किया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने 70 मामलों का किया निस्तारण
विज्ञापन
जालौन। एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं। ऐसे में एसडीएम ने कार्य का दूसरा हल निकाला है। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों को सामने बुलाकर 70 मामलों का निस्तारण कर दिया है।
एसडीएम गुलाब सिंह ने बताया कि कोर्ट के अधिवक्ता मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। ऐसे में कोर्ट का समय खराब हो रहा है। वादी और प्रतिवादी भी परेशान हो रहे हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वादों के निस्तारण में अनावश्यक देरी हो रही है। जिसके चलते उन्होंने दोनों पक्षों को सुनने का फैसला किया।
जिसके चलते उन्होंने राजस्व वाद में वादी व प्रतिवादी को कार्यालय बुलाकर उनके पक्ष सुने। दोनों पक्षों की सहमति से वाद को निस्तारित करा दिया गया। दोनों पक्षों ने लिखित में सहमति दी है।