{"_id":"5f9efcbf8ebc3e9b93593098","slug":"other-orai-news-knp591886923","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम एसपी ने यातायात माह का किया, शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम एसपी ने यातायात माह का किया, शुभारंभ
विज्ञापन
यातायात माह पर यातायात प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम मन्नान अख्तर व एसपी यशवीर स
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। ज्यादातर सड़क हादसे यातायात नियमों का पालन न करने के कारण होती हैं, अगर सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें तो हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। ये बात यातायात माह के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने कही।
कालपी बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि दो पहिया वाहन चालक हेलमेट और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट जरूर लगाएं। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह अन्य लोगोें को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
एसपी डा. यशवीर सिंह ने कहा कि यातायात नियम बदलने के बाद ज्यादातर दोपहिया वाहन चालक हेलमेट तो लगाने लगे हैं लेकिन उनके हेलमेट घटिया किस्म के होते हैं। उन्होंने कहा कि वाहन चालक गुणवत्ता वाला हेलमेट ही लगाएं। एआरटीओ मनोज कुमार, एआरटीओ सोमलता, सीओ सिटी संतोष कुमार ने भी जागरूक किया।
विज्ञापन
स्कूलों के प्रबंधक, भारत विकास परिषद और समाजसेवी संस्थाओं के लोगों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रथ भी रवाना किया। कोतवाल सुधाकर मिश्रा, यातायात सिपाही विनीत दुबे, करन यादव, भरत शुक्ला, सचिन यादव, प्रबंधक डा सीपी गुप्ता, अजय इटौदिया मौजूद रहे।