{"_id":"5f9dad3b8ebc3e9be04eb83e","slug":"other-orai-news-knp591702193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल जयंती पर दिलाई गई एकता व अखंडता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेल जयंती पर दिलाई गई एकता व अखंडता की शपथ
विज्ञापन
-मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ डी नाथ को सम्मानित करते जनप्रतिनिधि।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कालपी/कोंच (जालौन)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को जिला जजी, सरकारी कार्यालयों, स्कूलों-कॉलेजों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अधिकारियों व कर्मचारियों को एकता, अखंडता और कर्तव्यपरायणता की शपथ भी दिलाई गई।
जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्षा सुमन निरंजन की अध्यक्षता में एकीकरण समिति की बैठक हुई। इसमें धर्म गुरुओं व सामाजिक क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। डीएम डा. मन्नान अख्तर, एसपी डा. यशवीर सिंह, सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, एमएलसी स्वतंत्रदेव के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, मूलचन्द्र निरंजन और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। मेडिकल कालेज में डा. प्रशांत निरंजन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डा. डी नाथ व डा. अपूर्व अग्रवाल ने पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। डाक्टरों व कर्मचारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। डा. कुलदीप चंदेल, डा. मनोज वर्मा, डा. चरक संागवान, डा. संजीव गुप्ता , डा. जितेन्द्र मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
जिला दीवानी न्यायालय में हुए कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओ एवं कर्मचारियों को एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। पुलिस लाइन में एसपी यशवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
कालपी नगर पंचायत कार्यालय ईओ सुनील कुमार सिंह ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी, सभासद रवि प्रजापति सूर्याश पुरवार, विजय कुमार, रतनलाल जगदीश वर्मा मौजूद थे। आर्य कन्या इंटर कालेज में भी कार्यक्रम हुए। कोंच में ब्लॉक कार्यालय, तहसील में कार्यक्रम हुए।
इन्हें किया गया सम्मानित
संस्कृति विद्यालय के जगप्रसाद चतुर्वेदी, सरदार हरजीत सिंह, संजय हावर्ड, हाफिज जमीर अहमद कादरी, भगवान दास त्रिपाठी, भगवत पटेल, राम राजा निरंजन, प्रयाग नरायन त्रिपाठी, रमाकांत द्विवेदी, राजाराम व्यास, केपी सिंह पत्रकार, डा.वीरेन्द्र सिंह दरिद्र सेवा समिति आदि को भी शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
जालौन कोतवाली में सीओ ने दिलाई शपथ
सरदार पटेल की जयंती पर जालौन कोतवाली में सीओ विजय आनंद ने कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र, इंस्पेक्टर क्राइम विनय दिवाकर, एसएसआई आनंद सिंह, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, एसआई गंगासागर समेत सभी पुलिसकर्मियों को एकता, अखंडता और कर्तव्य परायणता की शपथ दिलाई। सेठ वीरेंद्र कुमार मित्तल महाविद्यालय, कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय, कन्हैयालाल अग्रवाल मेमोरियल बाल विद्या मंदिर, आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, जालौन बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, एमएलबी इंटर कॉलेज, एसबीडीएम इंटर कॉलेज आदि आदि में भी कार्यक्रम हुए। कैलिया थाने में कोतवाल जेपी पाल, दरोगा सत्यपाल सिंह, राजेंद्र सिंह व राकेश यादव आदि ने शपथ ली।