{"_id":"5f9dac7d8ebc3e7503114317","slug":"other-orai-news-knp5917015120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में की पूजा अर्चना, अफसरों ने भी किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में की पूजा अर्चना, अफसरों ने भी किया नमन
विज्ञापन
वाल्मीकि जयंती पर शोभा यात्रा निकालते समाज के लोग।
- फोटो : ORAI
उरई/कालपी (जालौन)। वाल्मीकि जयंती जिले भर में शृद्धाभाव के साथ मनाई गई। अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों में अखंड पाठ कर दीपक जलाए। सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने भी पूजन कर भगवान वाल्मीकि से आशीर्वाद लिया। शोभायात्राएं भी निकाली गईं।
उरई शहर के तुलसीनगर स्थित वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि प्रतिमा को दूध से स्नान कराया गया। इसके बाद हवन हुआ। वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष जीवन प्रताप वाल्मीकि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव व सपा नेता प्रदीप दीक्षित ने विचार रखे। संचालन उमेश वाल्मीकि ने किया। रमेश सिद्दी, मन्नूलाल,जगमोहन, अशोक, श्यामलाल, संतराम, भग्गूलाल, रामगुलाम, रवि नाहर, बलराम, गणेश, दीपक, राजकुमार आदि शामिल रहे। कालपी तहसील में तहसीलदार शशिविंद और नगर पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि जीवन अहिरवार ने पूजन किया।
रामपुरा में हुए भजन कीर्तन
रामपुरा के जवाहरनगर वाल्मीकि मोहल्ले में सोशल डिस्टेसिंग के साथ भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। नगर पंचायत चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, ईओ राजीव कुमार, जितेंद्र, रामसिया, रामलखन, महेंद्र, दीपू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
कोंच में शोभायात्रा पर बरसाए फूल
वाल्मीकि समाज के लोगों ने वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा निकाली। छावला की पुलिया होती हुई शोभायात्रा भुजरिया चौराहा, सेठ विन्द्रावन इंटर कालेज, नई बस्ती चौराहा, नगर पालिका, सागर चौकी, चंदकुआ चौराहे होती हुई वाल्मीकि मंदिर पहुंची। नगर के लोगोें ने वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति अध्यक्ष खन्ना वाल्मीकि, समाजसेवी राजेश्वरी यादव, सभासद छोटू टाइगर, भूरे, मिठाई लाल, सतीश नाहर, मनोज वाल्मीकि,धर्मेंद्र, रानू, नीलू, दीपू पेंटर, संतराम निरंजन आदि मौजूद रहे। गुदरिया वाले हनुमान मंदिर पर नगर पालिका की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और आरआई सुनील कुमार ने पूजन किया। विजय अवस्थी, शिवम तमकार, लकी दुबे, पवन गौतम, विनीत मिश्रा, प्रभु कुशवाहा, आशुतोष चौहान आदि मौजूद रहे।
फूलों से सजाया गया जालौन का मंदिर
नगर में मुरली मनोहर तालाब स्थित वाल्मीकि मंदिर को झालरों और फूल पत्तियों से सजाया गया। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता व ईओ डीडी सिंह की ओर से 51 दीप जलाए गए। अखंड रामायण का पाठ का आयोजन भी किया गया।
तहसील परिसर में स्थित ताईबाई महल (पुराना तहसील भवन) में तहसीलदार बलराम गुप्ता की देखरेख में अखंड रामायण पाठ हुआ। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष तिलक सिंह जाटव व बीडीओ महिमा विद्यार्थी और डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण किया।
एसडीएम गुलाब सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष अभय प्रातप सिंह राजावत, संजू खत्री, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी, एसबीएम प्रभारी रविंदर सलूजा, सफाई निरीक्षक देवेंद्र सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव, सफाई यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अजीत पाथरे, विजय, अनिल कुशवाहा, इसरत मुजीब अंसारी आदि रहे।