{"_id":"5f9dab178ebc3ea3736f3d7b","slug":"other-orai-news-knp591700810","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी नेता ने दरोगा पर हाथापाई का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी नेता ने दरोगा पर हाथापाई का आरोप लगाया
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। व्यापारी नेता ने गोहन थाने के एक दरोगा पर अभद्रता और हाथापाई का आरोप लगाया है। व्यापारी नेता ने डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की है।
रामपुरा व्यापार मंडल के महामंत्री शिवकुमार गुप्ता बताया कि शुक्रवार शाम गाड़ी से जा रहे थे। राजपुरा के पास अपनी गाड़ी गोहन थाने के दरोगा की गाड़ी से आगे निकाल दी। आरोप है कि इस पर दरोगा ने उनके साथ हाथापाई की और रुपये लेकर छोड़ा।
शनिवार को शिवकुमार ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी राजीव कुमार का कहना है कि कहासुनी की बात तो सामने आई थी लेकिन मारपीट जैसी कोई शिकायत अभी तक सामने नहीं आई है। तहरीर भी नहीं मिली है।