{"_id":"5f1f21728ebc3e9f6070c1ac","slug":"other-orai-news-knp57363543","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले शिक्षक कर्मचारियों को तीन दिन में स्पष्टीकरण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले शिक्षक कर्मचारियों को तीन दिन में स्पष्टीकरण के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने सोमवार को बीआरसी महेवा समेत दस विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले शिक्षक कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
प्राइमरी स्कूल फर्दनवीस सुबह 9 बजे बंद मिला। इस पर बीएसएने तीन दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल गोकुलपुरा की प्रधानाध्यापिका पदम राजे और सहायक अध्यापक जितेंद्र चौरसिया गैरहाजिर मिले।महेवा ब्लाक के कन्या प्राइमरी स्कूल बाबई में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मालती देवी और अनुचर गैरहाजिर मिले। परिषदीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबई के निरीक्षण में अध्यापक सौरभ सोनी, संगीता व अनुचर महेंद्र सिंह गैरहाजिर मिले। प्राइमरी स्कूल ऐदलपुर में शिक्षक अनूप सिंह, रेखा गुप्ता अनुपस्थित मिलीं। यहां पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी नहीं हुआ था। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। इसी क्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐदलपुर में शिक्षक आलोक कुमार व अनुदेशक अंचल कुमार गैरहाजिर मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय न्यामतपुर में व अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूल के निरीक्षण में सभी स्टाफ मौजूद मिला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालपी और बीआरसी महेबा में सभी स्टाफ मौजूद मिला। बीएसए ने बताया कि गैरहाजिर शिक्षक व कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी को शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
तीन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
कोंच। कैलिया क्षेत्र के ग्राम मंगरा में पानी भरने को लेकर शिवचरण पुत्र रामसेवक, हरिदयाल पुत्र रामसेवक व भारतसिंह पुत्र दुर्गाप्रसाद आपस में विवाद कर रहे थे। कैलिया पुलिस ने तीनों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
फोटो-24-छात्र को सम्मानित करते विधायक
विधायक ने मेधावी छात्र को किया सम्मानित
कोंच। यूपी बोर्ड की परीक्षा में जनपद स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर टॉप टेन सूची में नाम दर्ज कराने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके घर जाकर क्षेत्रीय विधायक ने सम्मानित किया। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने नगर के रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र प्रवीण राठौर के हाईस्कूल में अंक लाने पर माल्यार्पण कर कलम-डायरी देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 88.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र प्रवीण की प्रशंसा की विधायक ने खूब प्रशंसा की। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, प्रदीप गुप्ता, सुनील शर्मा, नरेश वर्मा, आशुतोष मिश्रा, बृजेंद्र झा, सचिन झा, पुनीत निरंजन, कृष्णकांत सोनी आदि रहे।
घर के अंदर से रास्ता निकालने की शिकायत
कोंच। सर्किल के थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम देवगांव निवासी आशा वर्कर सुनीता पत्नी लक्ष्मीनारायण ने सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार को प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व उसने गांव के रामदास पुत्र बंशी से एक कच्चा घर खरीदा था, लेकिन अब वह उसी घर के आंगन में से अपने घर का रास्ता बनाना चाहता है और मना करने पर वह गालीगलौज कर झगड़ा करने पर आमादा है। महिला ने एसडीएम से कार्रवाई करने की मांग की है।