{"_id":"5f1f20038ebc3e63e3292bc9","slug":"other-orai-news-knp573634475","type":"story","status":"publish","title_hn":"भू माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भू माफियाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई-एसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। भू माफिया अवैध कब्जे तत्काल खुद छोड़ दें नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। यह बात सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से बातचीत में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने कही। मातहतों को महिलाओं, बच्चों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेकर कड़ी कार्रवाई कर अपराधियों को जेल भेजने के निर्देश दिए।
एसडीआरएफ लखनऊ से स्थानांतरित होकर जिले में आए एसपी यशवीर सिंह ने जिले में कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिले में जिन लोगों ने जमीन व मकानों पर अवैध कब्जा कर रखा है, वह खुद व खुद कब्जा छोड़ दें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहेें। भू माफियाओं पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। गांव स्तर पर पंचायत समितियां भी बनाई जाएगी। वहीं महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं को गंभीरता
से लेकर कार्रवाई की जाएगी । गांव में बनाई गई पंचायत समितियां व गांव के छोटे मोटे मामलों पर नजर रखेंगे और इसकी जानकारी पुलिस को भी दें। उन्होंने बताया कि 2013 में उनका आईपीएस में सलेक्शन हुआ था। इसके बाद ट्रेनिंग के दौरान साहारनपुर में अपर एसपी ट्रेनिंग रहे। इसके बाद मुरादाबाद में एएसपी उसके बाद अलीगढ़, गाजीपुर, हापुड़ में एसपी रहे। जहां सबसे ज्यादा काम भू माफिया पर किया। जिले में भी भू माफियाओं पर उनकी पेनी निगाह रहेगी और ऐसे लोगों पर शिकंजा कसकर कार्रवाई की जाएगी।