फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस को मिली राहत

Sat, 25 Jul 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
other
कदौरा। थाने में सिपाही की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई। पुलिस अब आत्महत्या की वजह तलाशने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट में कहीं भी शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह का कहना है कि परिजन फिलहाल कोई कारण नहीं बता रहे हैं, फिर भी पूछताछ की जाएगी। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन

बता दें कि गुरुवार की सुबह थाने में तैनात सिपाही रमेश चंद्र यादव (45) का शव उसके सरकारी आवास की छत के कुंडे पर संदिग्ध अवस्था मे लटका हुआ मिला था। इससे पूरे थाने में हड़कंप मच गया था। सूचना पर एसपी सहित जिले के आलाधिकारी व आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंचा था। सिपाही के परिजनों ने थाने के पुलिस कर्मियों पर ही रमेश की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया था। एसपी ने परिजनों को भरोसा
विज्ञापन

दिया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। पीएम रिपोर्ट में शरीर पर कोई भी चोट का निशान नही मिला और आत्महत्या की पुष्टि की गई प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है जिस पर परिजनों ने भी कोई तहरीर नही दी है। फिर भी सुसाइड के कारणों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed