{"_id":"5f1b312f8ebc3e9f6c354ae0","slug":"other-orai-news-knp573098040","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद। मिठाई दुकान के उद्घाटन पर सड़क पार कर लड्डू लेने जा रहा मासूम तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर घायल हो गया। गंभीर हालत में पहले उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते रास्ते में ही मासूम की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने बाइक सवार को पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
कुठौंद थाना क्षेत्र के नैनापुर गांव में मिठाई दुकान का उद्घाटन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में बंट रहे लड्डू लेने के लिए गांव निवासी सुपूती सिंह का बेटा सूरज (8) सड़क पार कर रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने सूरज को टक्कर मार दी। टक्कर से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। राहगीरों ने दौड़ाकर बाइक सवार को पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से उसे किसी तरह छुड़ाया। तब तक राहगीर और परिजन सूरज को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। कानपुर जाते वक्त रास्ते में सूरज ने दम तोड़ दिया। सूरज की मौत से मां बदहवास सी हो गई थी। वह बार बार यही चिल्ला रही थी कि लाल से मना किया था कि घर से मत निकले, लेकिन नहीं माना। सूरज तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था और गांव के ही स्कूल में कक्षा तीन का छात्र भी था। उधर, इलाकाई लोगों ने बताया कि जब स्टेट हाईवे बना है, तब से वाहनों की रफ्तार भी बढ़ गई है। आए दिन हादसे होते हैं। हाईवे पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए।