{"_id":"5f1b30858ebc3e638150ab54","slug":"other-orai-news-knp573097491","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं से कीचड़ हटवाए, चारा भी जुटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं से कीचड़ हटवाए, चारा भी जुटाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। बारिश के मौसम में गोशालाओं की व्यवस्था देखने के लिए जिला पशु चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। गोशालाओं में कीचड़ और गंदगी को हटाने के साथ मवेशियों को पर्याप्त चारा पानी देने के निर्देश दिए।
चिकित्साधिकारी डॉ वी पी सिंह शुक्रवार को नगर के गल्ला मंडी स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे। इस दौरान गोशाला के अंदर कीचड़ व जलभराव देख कर नाराजगी जताई और कहा कि बरसात के समय में पानी निकासी का इंतजाम किया जाए। उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधों के रख रखाव के निर्देश दिए। साथ ही भूसा
भंडारण व मवेशियों के लिए बनाए गए कमरों को देखा और व्यवस्थाओं को परखा। चिकित्साधिकारी ने गौवंशो को सर्दियों में खिलाने के लिए हरे चारे के इंतजाम अभी से कर लेने का आदेश दिया। इसके अलावा डाक्टर विपिन सचान व पशुधन प्रसार अधिकारी नितेश पटेरिया को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण व देख रेख के आदेश दिए। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गला घोटू का टीकाकरण करवा दिया है और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है इस मौके पर लिपिक राधा बल्लभ चतुर्वेदी, गजेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, शिवशंकर आदि मौजूद रहे।