फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   other

टक्कर मारने के बाद ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को रौंदा, मौत

Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
आटा (जालौन)। झांसी-कानपुर हाइवे पर चमारी नाला के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा। पीछे से आ रहा ट्रक ने उसे रौंदते हुए निकल गया। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे पर ट्रैक्टर पलट जाने से एक तरफ का यातायात बंद होने से जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर व ट्रक को हटवाया। करीब दो घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के झांसी कानुपर हाइवे स्थित चमारी नाला के पास शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे उरई से ईंटें खाली करके भोगनीपुर वापस जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक किशनपाल (40) पुत्र पुजारी निवासी मऊ खास थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात उछलकर सड़क पर गिरा। तभी ट्रक उसे पीछे से रौंदता हुआ निकला गया। घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर चालक भी मौके से भाग निकला। उधर, हाईवे पर जाम
विज्ञापन

लगने यात्री वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। उधर, ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के पीछे आ रही डीसीएम का चालक भी आंखों के सामने हादसा देख हड़बड़ा गया और आनन फानन में डीसीएम को डिवाइडर के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे वह ट्रक में भिड़ने से बच गई। अगर डीसीएम भी ट्रक से भिड़ जाती तो एक और हादसा हो सकता था। घबराया डीसीएम चालक भी गाड़ी को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed