{"_id":"62d84727eb70e634852083f7","slug":"orai-relief-from-rain-water-logging-hurt-orai-news-knp7086081162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत, जलभराव आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत, जलभराव आहत
विज्ञापन
शहर के राजमार्ग पर बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुसने के बाद दुकानदार दुकान बंद कर कर बाहर बैठे
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मौसम की पहली तेज बारिश में बुधवार को हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं शहरी क्षेत्रों में लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। साथ ही जलभराव की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ा। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, पावर हाउस, पुरानी कालोनी, आरपीएफ मैस में बारिश का पानी भर गया। पावर हाउस में पानी भरने के कारण बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। इनवर्टर से सप्लाई दी गई। यात्रियों को पानी में गुजरकर प्लेटफार्म तक जाना पड़ा।
बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे हुई बारिश से पूरा स्टेशन का एरिया पानी से लबालब भर गया। एसएसई इलेक्ट्रिक मोहित शुक्ला ने बताया कि पूरे सब स्टेशन में पानी भरा हुआ है। इसके चलते कहीं करंट ना उतर आए। इसके चलते आपूर्ति बंद कर दी गई है। एसएसई वर्क र्स विवेक दुबे का कहना है कि तेज बारिश के चलते पानी जमा हो गया है। कर्मचारियों को लगाया गया है। जिससे पानी की निकासी जल्द हो सके। उन्हीं एनसीआरएमयू के शाखा सचिव केके त्रिपाठी का कहना है कि यह काम बरसात से पहले होना चाहिए था। यह विभाग की लापरवाही है। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी। वही करमेर रोड रेलवे क्रासिंग के अंडर पास में पानी भरने से कई बाइक सवार फंस गए। जिनकी बाइकों में पानी भर गया तो कई बाइक सवार बाइक बंद करके खींचते खींचकर अंडरपास पार किया। करमेर निवासी शैलेश राजपूत ने बताया कि वह बाइक से गांव जा रहे थे पर अंडरपास के नीचे पहुंचने पर बाइक बंद हो गई। इसके अलावा शहरी इलाकों में जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। सब्जी मंडी में जलभराव होने से अव्यवस्था रही। दुकानों, मंदिर, अस्पताल में जलभराव हुआ। उधर कोटरा, सिरसाकलार, मुहम्मदाबाद, कुठौंद, एट आदि में भी जलभराव से लोग परेशान रहे।
-----------------
अंडरपास में जलभराव, आवागमन बाधित
कालपी। रेलवे अंडरपास के नीचे मुख्य रास्ते में तीन फिट जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी हुई। तहसील के पास स्थित अंडर रेलवे पुल में पानी का निकास न होने से लोगों को तीन फीट जलभराव होकर निकलना पड़ा। तरीबुल्दा मोहल्ले व तहसील कालपी जेएम न्यायालय कालपी जाने वाले वादकारी व अधिवक्ता, कर्मचारियों को अंडर रेलवे पुल पर भरे तीन फिट गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन
-----------------
घरों में घुसा पानी
आटा। बुधवार की दोपहर तेज बारिश से गांव की सड़के तालाब बन गई। अभी हाल में ही जिला प्रशासन ने साफ सफाई के निर्देश दिए थे बरसात के पहले नाली साफ करने के उसके बावजूद जिम्मेदारों ने नालियों की सफाई नहीं कराई। आज बारिश से नालियों का गंदा पानी सड़क के ऊपर से निकल रहा है। आटा गांव की हरिजन बस्ती में कुछ घरों के अंदर भी पानी भर गया। ग्रामीण विकास, विनोद, माया आदि ने मांग की कि नालियों को जल्द साफ किया जाए। (संवाद)
------------------
फोटो-27 जालौन के तोपखाना मोहल्ले में सड़कों पर भरा पानी। संवाद
कई मोहल्लों में हुआ जलभराव
जालौन। नगर में बुधवार को हुई बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तो वहीं नगर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। जिसके चलते कई घरों में नाली का गंदा पानी भर गय्रा। बारिश से नगर पालिका के नाली नालों की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। लोगों का कहना है कि एक घंटे की बारिश में ही नगर का यह हाल है तो आगे बारिश में क्या हाल होगा। (संवाद)
-------------------
बारिश से खिले किसानों के चेहरे, अब बुवाई में तेजी
माधौगढ़/सरावन। बुधवार दोपहर एक घंटे हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना हैं कि देर से सही पशुओं के चारा का इंतजाम हो सकेगा। बारिश न होने से किसान बुवाई को लेकर चिंतित था। किसान तिल, उर्द, मूंग, अरहर, बाजरा की बुवाई के साथ साथ पशुओं के चारा को लेकर चिंता सताने लगी थी। किसान कृष्णपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह, वीरभान सिंह आदि का कहना है कि बाजरा की बुवाई 30 जुलाई होगी। बाजरा हाइब्रिड बीज 75 से 80 दिन में तैयार हो जाता हैं। सरावन संवाद के अनुसार, सरावन सहित क्षेत्र में हुई तेज बरसात से किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। किसान अशोक सिंह, प्रताप सिंह, रामश्री, कृष्ण प्रसाद यादव आदि किसानों का कहना है कि बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई का समय चल रहा था। बारिश से किसानों को राहत मिली है।