{"_id":"61e45c8966ef25751d42e65a","slug":"orai-orai-news-knp675697554","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से छह दिन नहीं चलेगी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से छह दिन नहीं चलेगी इंटरसिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे मार्ग के यात्रियों को लखनऊ जाने के लिए हफ्ते भर परेशानी उठानी होगी। रेल प्रशासन ने ट्रैक की मरम्मत के काम के चलते लखनऊ जाने वाली अप व डाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस को 18 जनवरी से 23 जनवरी तक निरस्त कर दिया है। यह जानकारी झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन (नंबर 11109) और लखनऊ से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ट्रेन (नंबर 11110) इंटरसिटी एक्सप्रेस 18 जनवरी से 23 जनवरी तक रद्द रहेगी। यह निरस्तीकरण लखनऊ के पास ट्रैक के मरम्मत के काम के चलते किया गया है।
बता दें कि यह ट्रेन झांसी-कानपुर मार्ग के रेल यात्रियों के लिए लाइफ लाइन जैसी है। कारोबारी, नौकरी पेशा समेत तमाम लोग इस ट्रेन का उपयोग लखनू व कानपुर आने जाने के लिए करते है। जनरल टिकटों के अलावा रोजाना कानपुर, लखनऊ व झांसी जाने स्टेशनों के लिए पचास से ज्यादा टिकटों की बिक्री होती है। जबकि मंगलवार, रविवार व अन्य त्योहार के दिनों में यह संख्या बढ़ जाती है
विज्ञापन
निरस्त होने से यात्री परेशान होंगे। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को होगी, जिन्होंने पहले से आरक्षण करा लिया है। मुख्य बुकिंग व पार्सल सुपरवाइजर सीपी सोनकर का कहना है कि जिन यात्रियों ने पहले से आरक्षण कर लिया है। उनके टिकट की वापसी होंगे। उन्हें बिना कटौती के पूरा पैसा रिफंड किया जाएगा।