{"_id":"61e459163b8dc251f0577a50","slug":"orai-orai-news-knp6756942178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से केट काटते वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे से केट काटते वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। तमंचे से केक काटने का वीडियो वायरल होने पर कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
वायरल वीडियो सात जनवरी का बताया जा रहा है। इसमें कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे हैं। इसमें शामिल सोहिल उर्फ कांचा तमंचे की नाल से केक काटता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा तो हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी बलिराज शाही ने शनिवार रात करीब साढ़े 8 बजे चचेड़ा गांव पास से भगत सिंह नगर निवासी आरोपी मोहम्मद सोहिल उर्फ कांचा उर्फ भाऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वीडियो में नजर आ रहे अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।