{"_id":"61e4558129af305d643a4e0f","slug":"orai-orai-news-knp6756902142","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो पलटने से होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो पलटने से होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/आटा। आटा थानाक्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित उसर गांव में तेज रफ्तार आटो पलटने से होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि, सिपाही व मुल्जिम चुटहिल हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे के वक्त सिपाही व होमगार्ड एक मुल्जिम को लेकर न्यायालय जा रहे थे।
आटा थाना पुलिस ने शनिवार को एक युवक को शांति भंग की धारा के तहत गिरफ्तार किया था। थाने में तैनात क्षेत्र के परासन गांव निवासी होमगार्ड गंगाराम विश्वकर्मा (52) और सिपाही प्रेम प्रकाश शाम चार बजे आटो से मुल्जिम लेकर न्यायालय में पेश करने के लिए कालपी ले जा रहे थे। तेज रफ्तार आटो झांसी-कानपुर हाईवे स्थित उसर गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इसमें होमगार्ड आटो के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि सिपाही व मुल्जिम चुटहिल हो गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकालकर और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। वहां दे रात उपचार के दौरान होमगार्ड की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि गंगाराम के बड़े भाई की पहले मौत हो चुकी है। होमगार्ड की मौत से पत्नी ज्ञानदेवी, बेटी पायल, बेटे अमन का रो रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार दुखी परिजनों को सांत्वना देकर शांत कराते रहे। थाना प्रभारी का कहना है कि होमगार्ड के परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।