{"_id":"61bcd5284b235f205d390ae5","slug":"orai-orai-news-knp6701402181","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीतने के लिए लोगों का जुड़ाव बढ़ाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव जीतने के लिए लोगों का जुड़ाव बढ़ाना होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने शुक्रवार को सिटी सेंटर में उरई विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।
ट्रेनर के रुप में आए पंकज मिश्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं से सीधे जुड़ना होगा। उन्हें बताना है कि कांग्रेस की सरकार ने जनता के लिए कौन कौन से विकास कार्य किए। बताए कि भाजपा हिंदू, मुस्लिम और झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं कर रही है। पुराने कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करें और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपें। गुटबाजी से दूर रहे। सिर्फ कांग्रेस को जिताने का लक्ष्य लेकर काम करें। कहा कि जन जन तक प्रियंका वाड्रा गांधी की फोटो पहुंचाने का काम भी करना होगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव बृजलाल खाबरी, जिलाध्यक्ष दीपांशु समाधिया, प्रदेश सचिव जेपी पाल, रेहान सिद्दीकी, अनुज मिश्रा, रेहान सिद्दीकी, डॉ एनएस सेंगर, शकुंतला पटेल, उर्मिला सोनकर, सरिता आनंद, छाया पालीवाल, यशवीर. संतोष ठाकुर आदि ने विचार रखे।