{"_id":"61bcd3ceb210f7353b139f94","slug":"orai-orai-news-knp670137944","type":"story","status":"publish","title_hn":"परासन गांव में बन रहे सोलर प्लांट में काम की मांग कर रहे ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परासन गांव में बन रहे सोलर प्लांट में काम की मांग कर रहे ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। निर्माणाधीन सोलर प्लांट में गांव के युवकों को काम न देने से आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को लाठी-डंडों के साथ प्लांट में काम कर रहे कर्मचारियों को दौड़ा लिया। जिससे काफी हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को प्लांट में काम दिलाने का भरोसा देकर शांत किया।
थाना क्षेत्र के परासन गांव में सोलर प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि जिसमें गांव के लोगों को काम नहीं दिया जा रहा है। जिससे गांव के लोगों ने काम की मांग करते हुए एक सप्ताह पहले डीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया था। इस पर पुलिस ने समझा बुझाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
गुरुवार को पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों के लोगों से बात भी की थी। शुक्रवार को काम में लगे कर्मचारियों ने मशीनों से काम शुरू किया, तो गांव की लगभग तीन दर्जन महिलाओं पुरुषों ने लाठी डंडे लेकर काम में लगे लोगों को खदेड़ दिया। जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप गौतम का कहना है कि ग्रामीणों की समस्या को लेकर उच्चाधिकरियों से वार्ता की जा रही है।