फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai news

25 हजार का इनामी तमंचे समेत गिरफ्तार

Wed, 10 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
orai news
उरई । एसपी सतीश कुमार के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अवैध शराब व अवैध असलहा चेकिंग के दौरान कदौरा थाना पुलिस ने 25 हजार के इनामी को तमंचा समेत दबोच कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया की इसका एक साथी पहले जेल जा चुका है एसपी ने घोषित नाम गिरफ्तार करने वाली टीम को देने की बात कही। एसपी सतीश कुमार ने पुलिस कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि 9 मई को कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम दादुपुर के पास शराब के ठेके पर सेल्समैन को गोली मार कर घायल करने वाले दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर का बरामद कर लिया है । बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम दादुपुर के ठेके पर सेल्समैन हल्के यादव को उधार शराब न देने पर दो युवकों ने गोली मार दी थी जिस पर वादी की। तहरीर पर पुलिस ने शिवकुमार निवासी लुहरगाव व उमाशंकर निवासी करंचन्दपुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। एक आरोपी को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व पकड़ लिया था और दूसरी आरोपी की तलाश में जुटी थी । पुलिस ने मंगलवार को दूसरे आरोपी शिव कुमार को बीती रात दादुपुर से पकड़ कर न्यायालय भेज दिया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए इनामी पर पहले से ही जिले के विभिन्न थानों में 6 मामले दर्ज हैं इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, संजय सिंह, रामनरेश यादव समेत उनकी पूरी टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed