फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ?????? ?????? ??? ??????????? ?? ???????

मौसम::::कालपी की गोशालाओं में भी नहीं ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम

Wed, 22 Dec 2021 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
?????? ?????? ??? ??????????? ?? ???????
कालपी। जिले में शीत लहर का कहर जारी है। जिसके चलते मनुष्य के साथ-साथ जीव-जंतु भी परेशान हैं। ऐसे में गोशालाओं में भी गोवंशों के लिए कराए गए इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। एसडीएम केके सिंह ने मंगलवार रात कालपी की कई गोशालाओं का निरीक्षण किया। जिसमें उन्हें अधूरे इंतजाम मिले। उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि आलमपुर गोशाला पहुंचे। यहां टिन शेड की पर्याप्त व्यवस्था न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक राम भवन सिंह को तत्काल प्रभाव से एक नया टिन शेड लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने गोशाला कर्मियों को हिदायत दी। सभी गोवंश का बेहतर देखभाल करें। किसी भी गोवंश को सर्दी के मौसम में रात को खुला न छोड़ें। सुबह-शाम अलाव अवश्य जलवाएं। उधर, गोशाला प्रभारी व नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक राम भवन सिंह व पालिका के निर्माण लिपिक शिशुपाल सिंह ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर पांच लाख रुपए की लागत से गोशाला में टिन शेड व तार फेसिंग का कार्य कराने की तैयारी शुरू करा दी गई है। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed