{"_id":"608afcea8ebc3e592653944e","slug":"orai-news-knp6260169104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का बम फूटा, 11 की मौत, 451 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का बम फूटा, 11 की मौत, 451 संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोरोना का संक्रमण लगातार भयावह होता जा रहा है। रोजाना संक्रमितों के साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में रिकार्ड संक्रमित मरीज मिले। जबकि सबसे अधिक 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ की मौत उरई के मेडिकल कालेज में हुई है। जबकि दो की मौत झांसी मेडिकल कालेज में हुई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है। जबकि 451 नए रोगी मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7322 हो गई है। जिसमें 5300 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। फिलहाल एक्टिव केस 1907 है।
जिला प्रशासन की ओर से देर शाम जारी कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को सबसे अधिक संक्रमित उरई तहसील क्षेत्र में निकले है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ऊषा सिंह का कहना है कि 364603 लोगों की सैंपल की जांच की जा चुकी है। जिसमें 7322 संक्रमित निकले है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण जिस तरह तेजी से फैल रहा है। ऐसे में सतर्कता ही बचाव है।
लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बेवजह घरों से निकलने में परहेज करना चाहिए। मास्क लगाकर ही घरों से निकले। सामाजिक दूरी का पालन करें और समय समय पर हाथ धोते रहे। न तो किसी के घर जाए और न ही किसी को बुलाए। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी लोगों से शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को खांसी, बुखार, जुकाम की शिकायत है तो तत्काल अपने नजदीकी जांच केंद्र पर जाकर कोरोना की जांच कराए। खुद सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षित रखे।