फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   orai% Devotees are angry over illegal occupation in the temple premises

ंदिर परिसर में अवैध कब्जे पर श्रद्धालु आक्रोशित

Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
orai% Devotees are angry over illegal occupation in the temple premises
कोंच। मोहल्ला जवाहर नगर में स्थित मंदिर परिसर में अवैध कब्जा है। इस मामले से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड सभासद नंदिनी कुशवाहा, सभासद रविकांत कुशवाहा, भाजपा नगर महामंत्री ओपी कुशवाहा की अगुवाई में मोहल्लेवासियों ने सोमवार को एसडीएम कृष्णकुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि मोहल्ले में कंजड़ बाबा, कारसदेव और रामजानकी का पुराना मंदिर स्थापित है। हमलोग पूजा अर्चना करते हैं। कुछ दबंगों ने मंदिर परिसर एवं आसपास पड़ी भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण शुरू करके कब्जा करना शुरू कर दिया है। नागरिकों ने उक्त मामले को लेकर एसडीएम से अबिलंब कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वालों में राजेश, मनीष, राजकुमार, महेशचंद्र, अशोक, कृष्णकुमार, भानुप्रताप, ओमप्रकाश आदि शामिल हैं। मामले को गंभीरता को देख एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने सदर लेखपाल अखिलेश कुशवाहा और कानूनगो दयाशंकर प्रजापति को जांच के लिए मौके पर भेजा है।
विज्ञापन

----------------
एक बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति
कोंच। उरई रोड पर नहर के पास स्थित 33/11 केबी विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति मंगलवार को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। एसडीओ अनिरुद्ध कुमार मौर्य ने बताया कि बिजलीघर में मेंटीनेंस होना है, जिसके चलते चार घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed