फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Only BJP Rendr police cordon

भाजपाइयों ने घेरा रेंढर थाना

Mon, 11 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 11 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Only BJP Rendr police cordon
रेंढर थाने के बाहर धरना सभा में बोलते भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रांतीय आह्वान पर जारी थानों के घेराव अभियान के अंतर्गत सोमवार को भाजपाइयों ने नदीगांव ब्लॉक के रेंढर थाने के गिर्द घेरा डाला। इस दौरान पार्टी सदस्यों ने यूपी की सपा सरकार को घेरते हुए कहा कि सूबे में आए दिन लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या और जमीनों पर अवैध कब्जों का कारोबार फलफूल रहा है। जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर
विज्ञापन


है। ऐसी सरकार को एक भी दिन सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। सोमवार को जिले के नेताओं सहित मंडल के कार्यकर्ताओं ने रेंढर थाने का घेराव किया। धरना सभा में जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व राज्यमंत्री हरिओम उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय मूलचंद्र निरंजन, ब्रजभूषण कुशवाहा, पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर आदि ने प्रदेश की सपा सरकार को हर
विज्ञापन


मोर्चे पर फेल बताया। कहा कि लूट, डकैती, बलात्कार, हत्या, हफ्ता वसूली, जमीनों को जबरिया कब्जाने के अपराधों की बाढ़ सी आई है। कहा, ऐसी निकम्मी व अराजक सरकार को सबक सिखाने के लिए यूपी की जनता उतावली है। बाद में भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा। इस दौरान नदीगांव मंडल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सुनील
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा, ब्रजभूषण कुशवाहा, नवेन्द्र उपाध्याय, यतेन्द्रसिंह गुर्जर, मुनीन्द्रसिंह, विनोदकुमार सिंह, राकेश वर्मा, संतोष महाराज, राजीव दीक्षित, उमेश श्रीवास्तव, सुशील दूरवार, डॉ. श्यामकिशोर शर्मा, किशोरीलाल, सनित तिवारी सहित सैकड़ा भर भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed