{"_id":"6570be37208e012fa70a9717","slug":"only-1876-consumers-registered-against-the-target-of-24116-orai-news-c-224-1-ori1001-7883-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 24,116 का लक्ष्य 1,876 उपभोक्ताओं ने ही कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 24,116 का लक्ष्य 1,876 उपभोक्ताओं ने ही कराया पंजीकरण
विज्ञापन
जालौन। जिन उपभोक्ताओं की एफआईआर हो चुकी है वह ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर राजस्व निर्धारण में 60 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं।
15 दिसंबर तक नलकूप व बिजली बिलों के बकायेदार भी ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर सरचार्ज में छूट का लाभ उठा सकते हैं। यह जानकारी एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि योजना का पहला चरण 30 नवंबर को समाप्त हो चुका है। योजना का दूसरा चरण 15 दिसंबर तक चलेगा। इसमें उपभोक्ताओं को उनके बिल की कैटेगरी के आधार पर छूट का लाभ दिया जा रहा है। बताया कि इस योजना के तहत 24 हजार 116 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराने का लक्ष्य है, लेकिन अब तक लक्ष्य के सापेक्ष कुल 1,876 उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है।
कहा कि जिन उपभोक्ताओं की एफआईआर दर्ज हो चुकी है, उन्हें भी इस योजना के अंतर्गत छूट का लाभ मिलेगा। ऐसे उपभोक्ताओं को पूर्व में जहां राजस्व निर्धारण में 65 फीसदी छूट का लाभ दिया जा रहा था। उन्हें अभी भी दूसरे चरण में 60 फीसदी छूट का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बताया कि उपकेंद्र उदोतपुरा, जालौन, खकसीस, खांखरी व हदरूख क्षेत्र में बिजली चोरी के लगभग 1,800 मुकदमे पंजीकृत हैं। जालौन टाउन में 861 मुकदमे पंजीकृत हैं, लेकिन अभी पंजीकरण सिर्फ 16 लोगों ने ही कराया है। इसी तरह मार्च तक नलकूप के 1,179 बकायेदार हैं। यदि इनके पंजीकरण नहीं होते हैं तो सप्लाई काट दी जाएगी।
माधौगढ़। पंचायत भवन धमना के परिसर पर बिजली शिविर का आयोजन नोडल अधिकारी मनीष द्विवेदी, एसडीओ अभिषेक सोनकर मौजूदगी में किया गया। इसमें 43 उपभोक्ताओं की ओटीएस कराकर सवा लाख जमा किए गए।
नोडल अधिकारी ने उपभोक्ताओं से कहा कि शासन ने बिजली बिल के ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी है, जिसका अधिक से अधिक उपभोक्ता लाभ उठाएं। उन्होंने गांव में डोर टू डोर उपभोक्ताओं के बिल देखें। जेई संजय कुमार ने कहा कि ब्लॉक के सभी गांवों में बिजली शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत उपभोक्ताओं को छूट का फायदा दिया जा रहा है। इस दौरान एसडीओ अभिषेक सोनकर, बिलिंग एजेंसी सुपरवाइजर निपुंजय उपाध्याय, शंकर राठौर, आशीष उपाध्याय व नरेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।