फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   One and a half lakh rupees from female shopkeeper

महिला दुकानदार से डेढ़ लाख की टप्पेबाजी

Wed, 28 Jul 2021 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees from female shopkeeper
लूट की जानकारी लेते एएसपी राकेश सिंह - फोटो : ORAI
उरई। कन्फैक्शनरी दुकान की महिला संचालिका से बदमाश बैग छीनकर भाग निकला। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे। महिला के शोर मचाने पर मौजूद लोगों ने बदमाश का पीछा किया पर बाइक में पहले से बैठे युवक के साथ बैठकर दोनों भाग निकले। सूचना पाकर एएसपी राकेश सिंह, सीओ पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश के फुटेज आए हैं। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आफिसर कालोनी में किराए में रहने वाली महिला राधा गुप्ता बघौरा स्थित ट्यूबवेल के पास कन्फैक्शनरी व किराने की थोक की दुकान चलाती हैं। राधा ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे वह दुकान पर बैठी थी। तभी एक युवक सिगरेट का पैकेट लेने के बहाने दुकान पर आया और पैकेट लेकर चला गया। कुछ देर बाद ही वही युवक दोबारा दुकान पर आया।
विज्ञापन

दोबारा से सिगरेट का पैकेट और माचिस मांगते हुए उनके हाथ से डेढ़ लाख रुपयों से भरा झोला झपट्टा मारकर छीन लिया और भागने लगा। राधा की चीख पुुकार पर दुकान पर मौजूद महिला का पुत्र अमन और चाचा दिलीप गुप्ता व नौकर अयान बदमाश के पीछे भागे। कुछ दूर भागने के बाद बदमाश का एक साथी बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। उसी बाइक पर बैठकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पर पुलिस के हत्थे नहीं चढे़े। वहीं एएसपी राकेश सिंह व सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला से पूछताछ कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। एएसपी का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा किया जाएगा।

पहले भी गायब हो गए थे तीन लाख रुपये
कन्फैक्शनरी दुकान संचालिका राधा गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन के समय मई में भी उसकी दुकान से तीन लाख रुपयों से भरा थैला गायब हो गया था। दो माह बाद ही उसके साथ यह दूसरी घटना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed