फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   On the evidence will vote

वोट डालने पर मिलेगा प्रमाण

Fri, 21 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 21 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
On the evidence will vote
election
भारत निर्वाचन आयोग चुनाव में पारदर्शिता लाने और मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है। आने वाले समय में मतदाता को वोट डालने के बाद रसीद भी मिलेगी। इसके लिए जिला निर्वाचन प्रशासन से जरूरी रिपोर्ट मांगी गई है। इतना ही नहीं रसीद निकालने वाली मशीनों को रखने के लिए वेयर हाउस का निर्माण
विज्ञापन


भी कराया जाएगा। मतदाताओं को अपने मत के प्रयोग के बाद पहचान के तौर पर अमिट स्याही का प्रयोग चुनाव आयोग की ओर से होता आ रहा है। अमिट स्याही कुछ समय बाद छूट जाती है। इसको देखते हुए चुनाव आयोग ने एक रसीद देने की व्यवस्था पर काम करना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में ईवीएम मशीन के साथ वीवी पैट मशीन को भी जोड़ा
विज्ञापन


जाएगा। इवीएम मशीन में मतदान करने के लिए बटन दबाने के बाद वीवी पैट मशीन से एक रसीद निकलेगी। बिल्कुल एटीएम की तर्ज पर। रसीद में स्पष्ट होगा कि किस बूथ संख्या पर आपने अपने मत का प्रयोग किया। मतदाता ने किसे मत दिया इसका उल्लेख रसीद पर नहीं होगा। वीवी पैट मशीन अभी जनपद में उपलब्ध नहीं है। इसकी रिपोर्ट चुनाव आयोग को
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले ही भेजी जा चुकी है। चुनाव आयोग मशीनों को रखने के लिए वेयर हाउस का निर्माण कराएगा। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय के नए भवन पर दूसरी मंजिल पर वेयर हाउस का

निर्माण होगा। वेयर हाउस के निर्माण पर 94 लाख का अनुमानित खर्च आएगा। स्टीमेट आयोग को भेजा जा चुका है। जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की संभावना है। वेयर हाउस बनने के बाद ही वीवी पैट मशीने भेजी जाएगी और फिर मतदान के बाद रसीद मिलने लगेगी। माना जा रहा है कि विधान सभा निर्वाचन 2017 में यह व्यवस्था लागू नहीं हो पाएगी।


बोले जिम्मेदार-
वीवी पैट मशीन की चुनाव आयोग से जो रिपोर्ट मांगी गई थी, उसे भेजा जा चुका है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार वेयर हाउस का स्टीमेट बनाकर भेज दिया है। आने वाले समय में मतदान करने के वाद रसीद भी मशीन से निकलेगी।- जितेंद्र कुमार,    सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed