फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   on complain of palika chairman report filled on nine persons

पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर सभासद सहित नौ लोगों पर मारपीट रिपोर्ट दर्ज

Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
on complain of palika chairman report filled on nine persons
उरई। नगर पालिकाध्यक्ष व सभासद के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को सभासद सहित नौ लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उरई नगर पालिकाध्यक्ष अनिल गहोई बहुगुणा ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शुभम 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे अपने दोस्त जीतू निवासी गोपालगंज व सागर निवासी गिरधरपुरी स्टेशन रोड उरई के साथ शहर के झांसी चुंगी राजमार्ग पर खड़े थे। तभी सभासद संतोष कुमार चौहान उर्फ शनि निवासी उमरारखेड़ा अपने पिता सरनाम व सात अन्य लोगों के साथ आए और उसके पुत्र व उसके दोस्तों के साथ मारपीट कार में डालकर अपने घर की ओर ले गए।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान आरोपियों ने शुभम के गले में पड़ी 20 ग्राम सोने की जंजीर व 18 ग्राम सोने की दो अंगूठी, 1700 रुपये छीन लिए। वहां मौजूद उनके परिचित खेमचंद्र राजपूत ने उन्हें फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शुभम व उसके दोस्तों को किसी तरह बचाकर अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी की शाम नगर पालिका में सभासद शनि ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते सभासद ने अपने पिता व साथियों के साथ बेटे व उनके दोस्तों के साथ मारपीट की। पुलिस ने पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर सभासद सहित नौ लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed