{"_id":"5c44bb63bdec2217fb330974","slug":"old-man-trampled-by-the-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध को ट्रक ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध को ट्रक ने रौंदा
Sun, 20 Jan 2019 11:48 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 20 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते पुलिस कर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार दोपहर को कानाखेड़ा व पथरेहटा के समीप सैय्यद बाबा की मजार के पास ग्राम बसरेही निवासी दुर्जन (75) अपने मवेशियों को चराने ले जा रहा था। तभी सड़क पर करते समय कदौरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और भाग निकला। टक्कर इतनी तेज थी कि दुर्जन की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों एवं पुलिस को दी।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर सड़क पर जाम लगाकर शव उठाने से इनकार कर दिया। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों की झड़प भी हुई। परिजनों एवं ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार घाट जाने वाले ट्रक तेज रफ्तार से निकलते है। जिससे आएदिन इस सड़क पर हादसे होते हैं। कई बार स्पीडब्रेकर बनवाने व सूचकांक लगवाने की मांग कर रहे हैं,
विज्ञापन
लेकिन पुलिस व जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। पुलिस के काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने और उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। करीब एक घंटे लगे जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। जाम में कई यात्री वाहन भी फंसे रहे। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन