फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old man dies by train

वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी

Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Old man dies by train
उरई। गृहकलह से तंग वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी । सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज लाल बहादुर सिंह ने शव की शिनाख्त कराई। शिनाख्त होने पर उसकी मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रामशंकर गुबरेले (70) का घर में किसी बात पर गुरुवार सुबह पांच बजे विवाद हो गया। इसी के चलते वह मोहल्ले के पास से ही गुजरी रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और झांसी की ओर से आ रही ट्रेन के आगे कूद गए। जिससे उनकी कटकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। पहचान होने पर शव पोस्टमार्टम कोभेज दिया। वृद्ध की मौत की सूचना जैसी परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया वृद्ध के तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि घर में कोई ऐसी बात हुई, जिसके कारण वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। परिजनों से पूछताछ कर वजह जानने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed