फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Old man dies after he is hit by bike

Jalaun News: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

Sat, 24 Feb 2024 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 24 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after he is hit by bike
उरई। तेज रफ्तार बाइक एक वृद्ध के लिए काल बन गई। शहर कोतवाली क्षेत्र में ही राठ रोड पर पैदल जा रहे एक वृद्ध को तेज गति से आ रही एक बाइक ने चपेट में ले लिया। बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वृद्ध उछलकर करीब 25 फीट दूर जा गिरा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र ग्राम कुइया निवासी 65 वर्षीय खुमान सिंह गुरुवार देव शाम उरई बाजार गए थे। वहां से वह पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास ही राठ रोड पर एक बाइक तेजी से आ रही थी। जब तक वह किनारे होते बाइक सवार ने टक्कर कर दी। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसकी टक्कर से वृद्ध उछलकर 25 फीट दूर जा गिरे। इससे उन्हें गंभीर चोटें आ गईं। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया।
विज्ञापन

देर शाम का वक्त होने की वजह से आसपास के लोग भी वृद्ध को बचाने समय पर नहीं पहुंच सके और वृद्ध की हालत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। जब राहगीरों ने देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी बाइक सवार का पता नहीं चल सका है। भतीजे चंद्रशेखर ने बताया कि खुमान सिंह अक्सर पैदल ही जाते थे। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि बाइक सवारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed