{"_id":"65c7cac90e9526ba2a0ade26","slug":"old-man-commits-suicide-by-jumping-from-train-due-to-domestic-dispute-orai-news-c-224-1-ori1004-110693-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गृहकलह के चलते वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गृहकलह के चलते वृद्ध ने ट्रेन से कटकर जान दी
विज्ञापन
कोंच। गृहकलह के चलते वृद्ध ट्रेन के आगे कूद गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी सुखलाल कुशवाहा (65) ने शनिवार की दोपहर कोंच से एट की तरफ जा रही एट कोंच शटल से रेलवे फाटक के पास कटकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह दमे का मरीज था। उसके तीन बेटों में एक की मौत हो चुकी है। दो गुजरात में रहकर पानीपूरी का धंधा करते हैं।
वह बीमारी से परेशान था, जिस वजह से वह बेटों से पैसे मांगता था। कई बार तो झगड़ा भी हो जाता था। इसी से तनाव में रहता था। शनिवार को वह उरई जाने की बात कहकर घर से निकला और ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। कोतवाल नागेंद्र पाठक का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।