{"_id":"5f1f1d448ebc3e637122d6b4","slug":"old-aged-person-hanged-himself-orai-news-knp573632568","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी में वृद्ध ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी में वृद्ध ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। आर्थिक तंगी के चलते वृद्ध किसान ने जानवरों के बाड़े में लकड़ी की बल्ली (मियारी) में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने घटना की वजह आर्थिक तंगी बताया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी निवासी वृद्ध किसान राजबहादुर (60) पुत्र चन्ना ने सोमवार की सुबह फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया मृतक के आठ संतान हैं। जिसमें सात पुत्र सुखी, दौलत सिंह, अजय, संजय, मंगल, अनिल, शशिकपूर, व एक पुत्री है। मृतक के तीसरे नंबर के पुत्र अजय ने बताया कि पिता के पास चार बीघा खेती है। जो आधी सिंचित व आधी असिंचित है। जिसमें पैदावार कम हो रही थी। परिवार बड़ा होने पर उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब है। इसी के चलते पिता तनाव में रहते थे। प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा ने बताया कि वह नशे का भी आदी हो गया था ।
एटीएम नंबर पूछकर 50 हजार की टप्पेबाजी
एट। टप्पेबाज ने खाते में रुपये डालने झांसा देकर फोन से एटीएम नंबर पूछकर खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए। थाना क्षेत्र के ग्राम अमीटा निवासी दाऊद खां पुत्र मुन्ना खां ने बताया कि सोमवार सुबह उसके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसके खाते में छह हजार रुपये जमा करने की बात कही। झांसे में आकर उसने युवक को खाता संख्या व एटीएम कार्ड संख्या बता दी। जिसपर कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर कैश निकलने का मैसेज आया। खाते से 50 हजार रुपये कट गए। इसकी जानकारी उसने पुलिस दे दी। उसने बताया वह बड़ौदा में पानी पूड़ी का काम करता था। लॉकडाउन में गांव वापस आ गया था। उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा गुजरात में है।