फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officers roamed in sensitive villages, see polling places

संवेदनशील गांवों में घूमे अफसर, देखे मतदेय स्थल

Thu, 22 Apr 2021 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Officers roamed in sensitive villages, see polling places
गांव में भ्रमण करते एसडीएम व सीओ - फोटो : ORAI
जालौन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए एसडीएम व सीओ समेत कोतवाली पुलिस व पीएसी बल के जवानों ने ब्लॉक क्षेत्र के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील गांवों में जाकर पैदल मार्च किया। इस बीच कुछ स्थानों पर ईंट आदि पड़े होने पर पुलिस ने उन्हें वहां से हटवाया।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की 62 ग्राम पंचायतों में डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। ऐसे में कोतवाली पुलिस के सामने इन ग्राम पंचायत में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने की चुनौती है। पुलिस भी इन गांवों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए तैयार है। एसडीएम गुलाब सिंह, सीओ विजय आनंद के नेतृत्व में कोतवाल उदयभान गौतम के साथ पुलिस फोर्स व पीएसी बल के जवानों ने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील श्रेणी में आने वाले गांव सुढ़ार, सालाबाद, छिरिया सलेमपुर, सोनई परवई, औरेखी, सिकरीराजा, लहचूरा, धनौरा, धंतौली, दहगुवां, ऐदलपुर, पर्वतपुर व उरगांव में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने लोगों का आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। कोई समस्या होने पर उन्हें बताएं। पूर्व में जो भी स्थितियां रही हों, लेकिन इस बार चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि कोरोना को देखते हुए अधिक जरूरी होने पर ही मास्क पहनकर घर से बाहर निकलें। पुलिस बल के जवानों के गांव में पहुंचने पर बच्चे व महिलाएं छतों पर चढ़कर कौतूहल से पुलिस के जवानों को देखते हुए नजर आए। पुलिस ने गांवों में बनाए गए मतदेय स्थलों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। देखा कहीं ऐसी कोई सामग्री न हो जिसे ग्रामीण हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकें। कुछ स्थानों पर ईंट आदि पड़े होने पर पुलिस ने उन्हें वहां से हटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार, एसडीएम व सीओ ने कोतवाल सहित दो सैकड़ा पुलिस बल के साथ आधा दर्जन गांवों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्वक चुनाव करने की अपील की। साथ ही कोरोना19 के मद्देनजर साफ-सफाई के साथ साथ दूरी बनाकर मतदान करें। एसडीएम सालिकराम व सीओ शाहिदा नसरीन, कोतवाल बीएल यादव ने पुलिस फोर्स के साथ गोपालपुरा, मिझौना, बंगरा, कैलोर, सुल्तानपुरा, कुरौती आदि गांवों में अधिकारियों ने भ्रमण किया। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि निर्भीक होकर मतदान करें। कोई भी समस्या हो पुलिस को सूचना दे। कोतवाल बीएल यादव ने कहा कि गांव में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस को सूचना दे। अपराधियों को किसी भी सूरत में गांव में रहने नहीं दिया जाएगा। अपराधी चाहें कितना ताकतवर क्यों न हो। मतदान पर प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed