{"_id":"5ddc23528ebc3e54e60cfae2","slug":"officers-kept-waiting-women-did-not-arrive-orai-news-knp5281755122","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार करते रहे अफसर, पहुंची नहीं महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार करते रहे अफसर, पहुंची नहीं महिला
विज्ञापन
उरई। कोंच में तंत्रमंत्र के नाम पर महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले और फिर पुलिस द्वारा उसके ही पति व बेटे के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के मामले को अधिकारी अब गंभीरता से ले रहे हैं। एसपी डा.सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित या उसके परिवार के किसी सदस्य ने सोमवार तक उनके कार्यालय से कोई संपर्क नहीं किया है। महिला की बात सुनकर उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि थाना पुलिस के सीमा विवाद की बात सामने आई तो दोषी कर्मियों पर ही कार्रवाई होगी।
बता दें कि दो दिन पूर्व कोंच निवासी महिला ने एक तांत्रिक व उसके दो साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसके अगले ही दिन कोंच पुलिस ने दुष्कर्म का मामला एट थाना क्षेत्र का बताते हुए न सिर्फ अपना पलड़ा झाड़ लिया बल्कि पीड़िता के पति व बेटे के खिलाफ तांत्रिक के बेटे की ओर से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
तब महिला ने सोमवार को एसपी से गुहार लगाने की बात की थी। एसपी के मुताबिक सोमवार को पीड़िता या उसके परिजनों ने पुलिस से ही कोई संपर्क नहीं किया। यदि कोई आएगा तो मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी। कोंच पुलिस का कहना है कि तांत्रिक को काफी चोटें आई थी। लिहाजा उसका मेडिकल कराकर ही मामला दर्ज किया गया है। जबकि एट पुलिस तो घटना की जानकारी से ही इनकार कर रही है।