फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Officer on the ground, drones were kept from the sky

जमीन पर अफसर, आसमान से ड्रोन रखे था नजर

Sat, 21 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Officer on the ground, drones were kept from the sky
डोन कैमरे पर नजर रखे डीएम एसपी। - फोटो : ORAI
उरई/जालौन। प्रदेश भर में हो रहे व्यापक प्रदर्शन व हिंसा को देखते हुए शुक्रवार को पूरे दिन नगर छावनी में तब्दील रहा। उरई में सुबह से ही सभी प्रमुख मस्जिदों और मुस्लिम इलाकों में पुलिस की गश्त तेज रही। अधिकारी भी बार बार गश्त कर समझदार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक दोपहर लगभग एक बजे डीएम डॉ. मन्नान अख्तर, एसपी डॉ. सतीश कुमार, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, एएसपी अवधेश सिंह के साथ एसडीएम सुनील कुमार अख्तर, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल सुनील सिंह, चौकी प्रभारी संजीव दीक्षित, नगर पालिका ईओ डीडी सिंह, एलआई चंदन सिंह यादव सहित भारी पुलिस बल ने कोतवाली रोड से होकर तहसील रोड, पानी की टंकी, सब्जी मंडी, झंडा चौराहा से तकिया मैदान व छत्रसाल रोड तक पैदल मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान डीएम व एसपी ने पूरे रास्ते में ड्रोन कैमरों से मस्जिदों के आसपास के क्षेत्रों पर पैनी नजर रखी। इस दौरान उन्होंने ड्रोन कैमरे में छतों पर देखा कि कहीं किसी छत पर अराजकता फैलाने के लिए किसी वस्तु को तो इकट्ठा करके तो नहीं रखा गया है। जिसका प्रयोग अराजक तत्व माहौल को खराब करने में करें। लेकिन ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं छतों पर नहीं दिखाई दी। पैदल गश्त में खास बात यह रही कि नगर की सड़कों पर महिला सिपाहियों को भी उतारा गया। जिससे यदि महिलाएं भी शांति भंग की कोशिश करती हैं तो उनसे भी निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ में घुसा मवेशी, अफरातफरी मची
जालौन। ज्ञापन सौंपने के बाद अचानक भीड़ में एक गाय घुस आई। जिससे कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। बाद लोगों ने गाय को भीड़ से बाहर निकाला तब कहीं जाकर शांति हुई।

मस्जिद पर ही पुलिस ने लिया ज्ञापन
जालौन। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए जामा मस्जिद व झंडा चौराहे पर छत्रसाल रोड पर बैरीकेडिंग कर रखी थी। ताकि भीड़ अचानक बेकाबू न हो जाए। लेकिन भीड़ वहां तक पहुंची नहीं। जामा मस्जिद पर ही पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन ले लिया।

नगर की सड़कों पर मार्च करते डीएम, एसपी के साथ एडीएम, एएसपी, एसडीएम, व सीओ।

नगर की सड़कों पर मार्च करते डीएम, एसपी के साथ एडीएम, एएसपी, एसडीएम, व सीओ।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed