फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ODA officials warned

ओडीए के अफसरों को चेताया

Sun, 16 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sun, 16 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ODA officials warned
कमिश्नर ने ओडीए की योजनाओं की समीक्षा की किसानों जानकारी लेते मंडलायुक्त - फोटो : अमर उजाला

मंडलायुक्त के राममोहन राव ने शहर स्थित सर्किट हाउस मेें किसानों की पेयजल और सिंचाई संबंधी समस्याओं को सुना। उन्होंने इनके निस्तारण का आश्वासन भी दिलाया। उधर, कमिश्नर ने ओडीए के अफसरों की बैठक लेकर महायोजना में आपत्ति दर्ज न करने पर फटकार भी लगाई। चेतावनी दी कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। इसके पहले कमिश्नर ने एट क्षेत्र के ग्राम सोमई गांव स्थित तालाब का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


शनिवार को शहर आए कमिश्नर के राममोहन राव का काफिला सोमई गांव पहुंचा। वहां गांव के भूमि संरक्षण के तालाब का निरीक्षण किया। तालाब में कमियां देख अफसरों को फटकारा और एक सप्ताह के भीतर तालाब भरवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में किसानों की समस्याएं सुनी। ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई केे लिए बनाए गए 101 समूह में कुछ समूहों के अध्यक्षोें से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। रिनियां गांव निवासी जल उपभोक्ता जयकिसान, आशा समूह केे मइयादीन व काशीपुरा काव्यांजलि समूह की मधु सिंह ने समूह की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


कमिश्नर ने हरदोई गांव के प्रधान से केेंद्र सरकार की ओर से संचालित की जा रही स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत योजना के बारे जानकारी ली और कहा कि गांव, क्षेत्र में अधूरे पडे़ शौचालयों को जल्द पूरा कराने केे निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि यदि 30 अप्रैल तक शौचालयों का काम पूरा न किया गया तो अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। समूह अध्यक्षों ने बिजली बिल न पहुंचने का भी मामला उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्रा को बुलाया और फटकार लगाई। इसके बाद ओडीए की बैठक  लेकर महायोजना  की समीक्षा की। योजना में आपत्तियां दर्ज न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए तेजी से काम पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा से संचालित नलकूपों की स्थिति भी पूछा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता हरिओम को भी लताड़ा। इस दौरान डीएम संदीप कौर, सीडीओ एसपी सिंह, एडीएम राकेेश कुमार भी मौजूद रहे।


72 घंटे के भीतर बदले खराब ट्रांसफार्मर
निरीक्षण केे बाद मंडलायुक्त ने विकास प्राधिकरण केे अफसरों की बैठक ओडीए सभागार में ली। इसमें खासकर बिजली विभाग केे अफसरों को सख्त निर्देश दिए कि जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखें। भीषण गर्मी में अधिक लोड के चलते ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या सामने आती है। अक्सर संज्ञान में आता है कि सूचना के बाद भी अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं बदलते हैं। इससे इलाकों में बिजली आपूर्ति महीनों बाधित रहती है। अब यह नहीं चलेगा। 72 घंटे के भीतर खराब ट्रांसफार्मर को बदलवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed